रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

बरेली, 06सितम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के शिक्षा संकाय में शिक्षक दिवस के अवसर पर बी.एड. एवं एम.एड. के विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संतोष अरोरा ने की। इस अवसर पर संकाय के शिक्षकगण प्रोफेसर अंजू अग्रवाल,प्रोफेसर एस.के. वर्मा, डॉ तरुण राष्ट्रिय , डॉ प्रेमपाल सिंह, डॉ प्रतिभा सागर, डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रामबाबू सिंह एवं डॉ. रश्मि रंजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा संकाय के समस्त शिक्षकगण का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ऐशांशी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी शिक्षकगण एवं अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात । वहीं सविता ने सुमधुर एकल गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांगीतिक रंग भर दिया।
शिक्षक दिवस को विशेष एवं मनोरंजक बनाने के लिए विद्यार्थियों की ओर से संकाय के शिक्षकों के लिए विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, वहीं विद्यार्थियों ने भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ी मंच का कुशल एवं रोचक संचालन प्रणव पाठक व मानसी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन ध्रुव मल्होत्रा पल्लवी सिंह, आदि छात्रों द्वारा किया गया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं प्रोफेसर डॉ. संतोष अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।
आकाश, साबिया, अनुराधा कपिल मोहन, सत्येंद्र, जगदीश, शिवी अग्रवाल, सना अबरार ,मीनू सिंह,सत्यप्रकाश, उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.एड. एवं एम.एड. के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं में ध्रुव मल्होत्रा, पल्लवी सिंह, पुनीत कुमार, नेहा चौधरी, पूजा सक्सेना, अंजलि राठौर, रुचि, तृप्ति, प्रणव, करण, आरुषि सिंह, विभक्ति, श्रद्धा चौहान, सुमित कुमार, मयंक सिंह एवं सोहन सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नेहा सागर, उपाधि गुप्ता, सुधीर बाबू, दिलीप कश्यप, मानसी सिंह, दीपक यादव एवं ललित सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना व्यक्त की। प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षकगण के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। संपूर्ण समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान, संस्कृति, रचनात्मकता और विद्यार्थियों के उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों की श्रद्धा और सम्मान को अभिव्यक्त किया, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं सामूहिक सहभागिता को भी मंच प्रदान किया। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
-------------------------------------------------------------------------------------------

