Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आलोक रंजन को सपा का राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विजय कुमार लाल ने दी मुबारकबाद, कार्यालय पहुंचकर की स्नेहशील भेंट

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता एवं कायस्थ समन्वय समिति, विश्व कायस्थ संस्थान, उत्तर प्रदेश के कॉर्डिनेटर तथा अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच के मुख्य संरक्षक विजय कुमार लाल ने सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं लोकप्रिय प्रशासक श्री आलोक रंजन, आईएएस (पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार) से आज उनके कार्यालय में स्नेहशील भेंट की।

इस दौरान विजय कुमार लाल ने समाजवादी पार्टी की ओर से श्री आलोक रंजन को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें दिली मुबारकबाद दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

आलोक रंजन को बताया विचारों का शक्ति-पुंज

विजय कुमार लाल ने श्री आलोक रंजन को स्वामी विवेकानंद जी, परमहंस योगानंद जी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के विचारों का शक्ति-पुंज बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आलोक रंजन का प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------