PM स्वनिधि 2.0 योजना में इंदौर का देशभर में डंका, मेगा सिटी श्रेणी में हासिल किया पहला स्थान
इंदौर: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi 2.0) योजना के क्रियान्वयन में इंदौर ने देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेगा सिटी श्रेणी में इंदौर नगर निगम को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। इस श्रेणी में अहमदाबाद नगर निगम दूसरे स्थान पर रहा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने इंदौर को सम्मानित किया है।इस उपलब्धि के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समारोह में इंदौर को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और प्रभारी मनीष शर्मा ‘मामा’ ने सम्मान प्राप्त किया।
NULM टीम के कार्यों की भी हुई सराहना
प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में इंदौर नगर निगम की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है। इस उपलब्धि के साथ ही नगर निगम की एनयूएलएम (NULM) टीम के उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की गई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
