Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर की जन्मशती पर दिल्ली में भव्य समारोह, 17 अप्रैल को मावलंकर हॉल में होगा आयोजन

भारतीय राजनीति के प्रमुख स्तंभ और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर की जन्मशती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पहला भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल, रफी मार्ग, कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा।

आयोजन समिति में वरिष्ठ नेताओं की अहम भूमिका

चंद्र शेखर जन्मशती समारोह आयोजन समिति का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा कर रहे हैं, जो समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में सांसद रामजी लाल सुमन, मोहन गुरुस्वामी, सुबोध कांत सहाय, कैप्टन विक्रम सिंह और बी.आर. पाटिल शामिल हैं। समिति के महामंत्री के रूप में रमा शंकर सिंह, डॉ. सुनीलम, बी.एल. शंकर, कुमार सप्तऋषि, एच.एन. शर्मा और सूर्य कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रेस सचिव की भूमिका बद्री नाथ निभा रहे हैं, जबकि संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है।

देशभर से जुड़े कई प्रमुख सदस्य

इस आयोजन समिति में देश के विभिन्न राज्यों से कई प्रमुख सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इनमें कांत जेना, रामगोविंद चौधरी (उत्तर प्रदेश), संतोष भारती (दिल्ली), ओमप्रकाश सिंह (उत्तर प्रदेश), मनमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़), प्रो. चितरंजन मिश्र (उत्तर प्रदेश), किशन सिंह तोमर (उत्तर प्रदेश), अनिल शर्मा (दिल्ली), रोजलीन (केरल), कमलेश सिंह (बलिया), श्याम जी त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), अनिल सिंह (बलिया), अरविंद सिंह (उत्तर प्रदेश), वसंतानंद कुमार (कर्नाटक), मेजर हिमांशु (मेरठ), कुलशेखर पंत (हिमाचल प्रदेश), अजय सूद (पंजाब), अखलाक अहमद (बिहार), विजय प्रताप (दिल्ली), रमेश राय (उत्तर प्रदेश), इन्दुनेन दलवाई (मुंबई), जसकरण सिंह बराड़ (पंजाब), मंजू मोहन (दिल्ली), अशोक चौहान (दिल्ली), आलोक माधव (बुलंदशहर), सुमन सिंह (आजमगढ़), देवी सिंह भाटी, भवानी प्रताप सिंह, ओमकार सिंह (लखनऊ), विजय श्रीवास्तव (लखनऊ), यादव रेड्डी (हैदराबाद), रंजन लखवन पाल (चंडीगढ़), नरेश चौधरी (भिवानी), श्याम सिंह राणा (हरियाणा), जगमोहन भारद्वाज (नाहन), दर्शन सिंह जिदा (पंजाब), मंजूर शेख (जम्मू-कश्मीर), राजेंद्र सिंह राठौर (राजस्थान), अभिमन्यु सेंगर (ग्वालियर), अशोक सिंह भाटिया (हिमाचल प्रदेश), अमिताभ दत्ता (कोलकाता), सुभाष सिंह (आसनसोल), दिनेश सिंह (बिहार) और नागराज मूर्ति (कर्नाटक) प्रमुख हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्र शेखर की जन्मशती के अवसर पर यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------