समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित शादी अनुदान योजना की बैठक का हुआ आयोजन

बरेली, 30मई। मा0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में इस वित्तीय वर्ष में विधानसभा वार सामूहिक विवाह कराये जाने का सुझाव मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा दिये गये तथा लक्ष्य बढाने के लिए भी कहा गया।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत लगभग 6000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग द्वारा 2367 का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष 1183 लाभार्थियों हेतु बजट प्राप्त हुआ है तथा अवशेष का बजट शीघ्र ही प्राप्त होगा तथा अब तक 789 फार्म प्राप्त हो चुके हैं।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित शादी अनुदान योजना अंतर्गत 1285 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें से 672 एस.सी तथा 613 सामान्य वर्ग के पात्रों को लाभ दिया जाना है। सामान्य वर्ग की 153 कन्याओं का विवाह हेतु धनराशि प्राप्त हो चुकी है अवशेष बजट शीघ्र प्राप्त होगा।
बैठक में मा.विधायक नवाबगंज डा. एम.पी.आर्य, मा.विधायक बिथरी चैनपुर डा. राघवेन्द्र शर्मा, मा. एम.एल.सी श्री बहोरन लाल मौर्य, अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
