Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में कैंपस के परीक्षा केंद्रों पर सचल उड़ाका दल ने किया औचक निरीक्षण

बरेली, 30मई।महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के कैंपस स्थित परीक्षा केंद्रों पर नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए गठित सचल उड़ाका दल ने शुक्रवार को वि वि कैंपस के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सख्ती दिखाते हुए कई सेंटर्स पर परीक्षार्थियों की गहन जांच की।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए यह औचक कार्रवाई की गई, उड़न दस्ते के सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों पर सीधे पहुंच कर परिवीक्षक और छात्रों से पूछताछ की, सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू से होती पाई गई।
परीक्षा में नकल को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति है और आने वाले दिनों में भी सचल उड़ाका दल द्वारा औचक निरीक्षण का यह क्रम जारी रहेगा।
विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल उड़ाका दल में डॉक्टर प्रेमपाल सिंह, डॉक्टर आशीष जैन, डॉक्टर ललित कुमार और डॉक्टर कामिनी विश्वकर्मा शामिल है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------