जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक एवं माध्यमिक विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बरेली,28अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कक्षावार नवीन नामांकन की प्रगति सम्बन्धित समीक्षा की गई ,जिस पर जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक स्कूल वार समीक्षा कर अद्यतन सूचना पोर्टल पर अपडेट करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 से सात से चौदह वर्ष के बच्चों का ड्रॉपआउट का चिन्हीकरण एवं नामांकन में खराब स्थिति होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली को सुधारने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों स्थिति को सुधार लें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें ।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रवेश सत्र 2026 -27 दिव्यांग बच्चों के नवीन नामांकन पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पेशल एजुकेटर के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। आर टी ई के अंतर्गत प्रवेश सत्र 2026- 27 में नव प्रवेशित बच्चों की सूचना पर तेजी से कार्य कर अगले 03 दिवसों में कार्य को खत्म करने के निर्देश दिए।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण संबंधित , आई सी टी लैब एवं स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट सम्बन्धित, परिषदीय विद्यालयों में निपुण की स्थिति सुधारने संबंधित सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्रवाई कर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनपद की निपुण विद्यालयों में अच्छी स्थिति न होने पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बच्चों के पढ़ाई के स्तर को सुधारने पर विषय ध्यान देकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
