Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) ने नगर पालिका परिषद, नबाबगंज का किया औचक निरीक्षण

बरेली, 27मई। अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) पूर्णिमा सिंह ने विगत दिवस नगर पालिका परिषद, नबाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय राम रतन अम्बेश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नबाबगंज अनुपस्थित मिले एवं कार्यलय का स्टाफ भी नदारद मिला। केवल कम्प्युटर आपरेटर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा बताया गया कि अधिशासी अधिकारी बाहर गये हुए हैं।

निरीक्षण के समय नगर पालिका के सम्पत्ति रजिस्टर आदि मांगे गये जो अवलोकन से अपूर्ण मिले। कार्यालय में रिकार्ड भी अव्यवस्थित मिला। कार्यालय में साफ-सफाई नहीं पायी गयी। जगह-जगह गन्दगी मिली। अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने एवं कार्यालय अभिलेख तथा रिकार्ड अधूरा मिलने के संबंध में राम रतन अम्बेश का स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन जबाब मांगा गया है।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नबाबगंज को अधिशासी अधिकारी का वेतन रोके जाने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने को लिखा गया है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------