Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

”अटल बिहारी वाजपेई हमेशा सहज थे, ईमानदार थे पारदर्शी थे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए”-नगर मजिस्ट्रेट

बरेली, 26 दिसंबर। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कि उपस्थिति में किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित संबंधित अधिकारियों ने देखा गया।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल जी के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कार्यालय में आए हुए व्यक्ति के प्रति सहज रहना चाहिए एक सरकारी सेवक को सेवा करने का मौका मिलता है उसके प्रति निष्ठावान, ईमानदार, पारदर्शी, सहज, सरल होना चाहिए।

नगर मजिस्ट्रेट ने सुशासन शब्द पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be