Top Newsउत्तर प्रदेशदेशराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र 92 वर्ष की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी होने लगी थी। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (ICU) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि, डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के के निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया। वर्ष 1991 में PV Narasimha Rao की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मनमोहन सिंह को देश का पहला सिख प्रधानमंत्री कहा जाता था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी एम्स में मौजूद है। कुछ ही क्षण में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा AIIMS पहुंचेंगे। दिल्ली AIIMS के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात किया गया है।