Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एम.एससी. प्लांट साइंस में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 24 जुलाई को

बरेली,20 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्लांट साइंस विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.एससी. (प्लांट साइंस) प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु काउंसलिंग का आयोजन 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लांट साइंस विभाग में उपस्थित होना होगा।
प्रवेश प्रक्रिया ओपन रैंक (Open Rank) के आधार पर संपन्न होगी। काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक है, इसलिए केवल काउंसलिंग के लिए बुलाया जाना प्रवेश की गारंटी नहीं है। प्रवेश पूर्णतः मेरिट एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा तथा सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र एवं अंकपत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ, जाति एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति साथ लानी होगी।
ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नवीन वैध नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
एम.एससी. प्लांट साइंस कार्यक्रम की प्रवेश शुल्क ₹4,800 निर्धारित की गई है, जिसे काउंसलिंग के दिन “Finance Officer, M.J.P. Rohilkhand University, Bareilly” के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पूर्व उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश उनकी रैंक एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर ही किया जाएगा

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------