Tuesday, July 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में दीक्षांत समारोह आयोजन की श्रृंखला में पुस्तक पठन एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित

बरेली,20 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में दीक्षांत समारोह आयोजन के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पुस्तक पठन एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो संतोष अरोरा ने कार्यक्रम के महत्व एवं इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा। विद्यार्थियों को बताया कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं और अच्छा साहित्य हमें हमारे जीबन को सार्थक बनाने में सहायता करता है
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सभी विद्यार्थी अपने साथ शिक्षा, दर्शन, समाज, राजनीतिक विचार सहित अपनी रुचि की एक-एक पुस्तक लेकर आए तथा उस पुस्तक को उन्होंने विभाग के सभागार में बैठ कर एक घंटा पढ़ा तथा पढ़े हुए साहित्य की समीक्षात्मक चर्चा की ।
इस अभियान में विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी तथा बी.एड. एवं एम.एड. के विद्यार्थी सम्मिलित रहे ।
सभी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरणा लेकर भविष्य में भी अच्छे साहित्य से जुड़े रहने तथा अपने अध्ययन के साथ साथ अन्य उपयोगी साहित्य को पढ़ने का भी संकल्प लिया । कार्यक्रम का संयोजन विमल कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो यशपाल सिंह, प्रो अंजू अग्रवाल, डॉ प्रतिभा सागर, डॉ तरुण राष्ट्रीय, डॉ राम बाबू सिंह, डॉ कीर्ति प्रजापति, डॉ मीनाक्षी द्विवेदी, डॉ रश्मिरंजन सहित सभी शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------