Monday, May 25, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

सरगम अपार्टमेंट में हुआ धमाकेदार डांडिया उत्सव

लखनऊ: 4 अक्टूबर 2025 को कुर्सी रोड स्थित सरगम अपार्टमेंट में डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। डांडिया उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच अपार्टमेंट के बुजुर्गो के सम्मान के साथ प्रारम्भ हुआ तथा अपार्टमेंट की व्यवस्थाओ को दिन रात बेहतर करने में लगे हुऐ RWA सदस्यों को दशरथ माझी सम्मान से नवाज़ा गया। जबरदस्त सजावट के बीच डांडिया स्थल को ब्रज की गलियों की तरह सजाया गया था। जैसे कन्हैया स्वयं आने वाले हो। रात 11 बजे तक चले धमाकेदार प्रोग्राम में लोगो विभिन्न हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों खूब थिरके।

महिला और पुरुषों ने पुरे जोश के साथ नृत्य का आनंद लिया। गुंजन के नेतृत्वा में कलाकारों के समूह ने जबरदस्त परफॉरमेंस दिया। सरगम के RWA अध्यक्ष अनुरोध राय ने इस कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बताया। राय का कहना था की इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संस्कृति के मूल्यों को ध्यान में रखते हुऐ आयोजित किया गया था। जहा सारे सरगमवासी एक जगह सौहार्द पूर्ण वातावरण में इकठा होकर कार्यक्रम का आनंद लिए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------