Friday, May 1, 2026
उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अटल आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित से होगा उनकी शिक्षा में सुधार – देश का भविष्य हैं छात्र

दिनांक: 01 मई 2026  श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजना का सीधा लाभ ले रहे लाभार्थी – श्रमिकों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही डबल इंजन सरकार – विकास का चक्र होते हैं श्रमिक  उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह–2026’ के अंतर्गत श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की विकास यात्रा के आधार स्तंभ हैं, और उनके सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं टैबलेट वितरित किए गए, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिले और वे डिजिटल युग में आगे बढ़ सकें। इसके साथ ही श्रमिकों को प्रमाण पत्र तथा विभिन्न व्यवसायिक टूलकिट भी प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकें।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित श्रमिक कल्याण योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “डबल इंजन सरकार” के प्रयासों से गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------