Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की करी मासिक समीक्षा

बरेली, 19 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त प्रकार की पेंशनों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण, महिला कल्याण और दिव्यांग कल्याण विभागों के अंतर्गत संचालित संस्थाओं जैसे- महिला शरणालय, वृद्धाश्रम, मानसिक मंदित गृह, वन स्टाप सेंटर, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) आदि का समय-समय पर निरीक्षण करने और समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि/रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी आंवला, मीरगंज, फरीदपुर, सदर व बहेड़ी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------