जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की करी समीक्षा

बरेली,19मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि बैंक से लोन कम संख्या में स्वीकृत तथा वितरित किया जा रहे हैं जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक में कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित न छोड़ा जाए तथा पीएम सूर्य घर योजना का समय-समय पर सर्वे भी किया जाए। बैठक में उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बैंकों में एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाए जो कि इसको लगातार देखता रहे कि इसमें प्रगति कैसी चल रही है।
बैठक में उन्होंने समस्त बैंकों के ब्रांच मैनेजर को निर्देश दिए की पीएम सूर्य घर योजना में जो भी लोन स्वीकृत व वितरित किए जाए उसे पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें प्राथमिकता के स्तर पर कार्य किया जाए।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने हेतु अध्यापकों को अधिक से अधिक मोटिवेट किया जाए।
बैठक में समस्त बैंक के मैनेजर्स को निर्देश दिए गए कि अगर लोन देने में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित बैंक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, पी.ओ डूडा रामजनम यादव सहित समस्त बैंक के मैनेजर्स उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
