Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली में विद्युत आपूर्ति समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिला राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन का प्रतिनिधि मंडल।


आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अगुवाई में सर्वेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष रायबरेली समेत प्रदेश के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी रायबरेली से मुलाकात की एवं उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर बताया कि विगत एक सप्ताह पूर्व आए आंधी और तूफ़ान में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को अतिशीघ्र बहाल कर विद्युत आपूर्ति संचालित कराएं। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि लगभग एक सप्ताह पूर्व आए आंधी और तूफ़ान में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था से जनपद की लगभग आधी आबादी प्रभावित हुई है एवं जनपद के विभिन्न पावर हाउस द्वारा संचालित ज्यादातर फीडरों में लाइनमैन और सहायक लाइन मैन की कमी के कारण अभी तक पूर्णतः विद्युत आपूर्ति संचालित नहीं हो पा रही है। बढ़ते हुए गर्मी के प्रकोप और विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते आमजन मानस को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा महोदय जनपद के किसान भी विद्युत आपूर्ति संचालित न होने के कारण खरीफ़ की फसल की नर्सरी डालने में हो रही देरी से चिंतित हैं। एवं उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर जनपद के विभिन्न पावर हाउस द्वारा संचालित फीडरों में अतिरिक्त लाइनमैन और सहायक लाइनमैन नियुक्त कर, क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर,अतिशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराएं। उस समय उनके साथ प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जय प्रताप सिंह के साथ कल्याणशंकर मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं मिलिंद द्विवेदी विधिक सलाहकार उत्तर प्रदेश एवं हिमांशु वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सदर रायबरेली समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------