Friday, May 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

गोंडा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, गोंडा की झंझरी इकाई द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार, गोंडा में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामखेलावन सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी उपेंद्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

झंझरी इकाई के कई शिक्षकों का हुआ सम्मान

सत्र 2025-26 में झंझरी क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, मालती सिंह, रेखा सिंह, जयदेवी सिंह, मुन्नी सिंह बिसेन, उमा सिंह, शारदा प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद ओझा, काशफ़ा बानो, फखरुद्दीन, नीलम त्रिपाठी और बिन्दुवती मिश्रा शामिल रहे। सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के अनुभव को समाज तक पहुंचाने पर जोर

खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी उपेंद्र त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपने अनुभव समाज तक पहुंचाने की अपील की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।

देयकों के भुगतान पर भी दिया आश्वासन

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी लंबित भुगतान कर दिए जाएंगे।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार, जिला महामंत्री अजीत कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, मंत्री बेलसर यशवंत पांडेय, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, मंत्री वजीरगंज मनोज कुमार शर्मा, अवनीश पांडेय और आनंद देव सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन झंझरी इकाई अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, मंत्री संजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राम प्रताप वर्मा, ओम शंकर यादव, वंदना द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------