मा0 मंत्री जी ने दिव्यांगजन एवं पिछड़े वर्ग कल्याण योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा


बरेली, 14 जून। माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप जी की अध्यक्षता में कल बरेली मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मण्डलीय/जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्ष बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई।
बैठक में माननीय मंत्री जी द्वारा बरेली मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने दिव्यांगजन एवं पिछड़े वर्ग के हितों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिव्यांग बेटियों के लिए ई. ट्राई साईकिल वितरण कि भी योजना लागू होगी जिससे स्कूल जाने वाली दिव्यांग बेटियों को बहुत लाभ होगा।
इस अवसर पर उप निदेशक समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
