Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महिला कल्याण विभाग द्वारा हाइजीन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन


बरेली,04 जुलाई। जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह व श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक नवाबगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल महिला कल्याण विभाग द्वारा हाइजीन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किशोरियों को बांटी गई सैनिटरी किट और पैड्स स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक ।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर द्वारा उपस्थित बच्चियों को ओरिएंटेशन अभिमुखीकरण के बारे में जानकारी दी गई । रिंकी सैनी द्वारा बताया कि झिझक और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर किशोरियां इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं, जिससे वे कई तरह के संक्रमणों का शिकार हो जाती हैं। कार्यक्रम में बच्चियों को सिखाया गया कि सही हाइजीन अपनाकर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है
मासिक धर्म कोई Taboo अंधविश्वास या शर्म का विषय नहीं, बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। सही समय पर सही जानकारी देकर ही हम अपनी बेटियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं।
महिला कल्याण विभाग से हरविंदर कौर जेंडर स्पेशलिस्ट , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और किशोरियां उपस्थित रहीं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------