लाइफस्टाइल

अगर आम खा रहे है गर्मी के मौसम में तो हो जायें सावधान , हो सकती है यह भयंकर बीमारियां आपको

आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता. गर्मियों के मौसम में आने वाले इस फल की दीवानगी लोगों को खूब रहती है. भारत में कई तरह के आम बाज़ार में मिलते हैं लेकिन अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, तोतापुरी जैसे कुछ आम सबसे मशहूर हैं. आम की कोई भी किस्म खाओ, इसके ढेर सारे विटामिन और पोषक तत्व आपको मिलते हैं. ख़ासतौर पर, ये विटामिन ए का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है. आम रसीला और मीठा फल होता है, लोग इसे इतना पसंद करते हैं कि कई बार जरूरत से ज्यादा भी खा लेते हैं. बस यहीं सारी समस्याएं शुरू होती हैं.

आम को जल्दी पकाने के लिए कारोबारी उसमें कैल्‍शियम कार्बाइड मिला देते हैं. इस केमिकल से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं. आप आम खाते हुए भले ही उसे पानी से धो लेते होंगे, लेकिन इतने भर से इस केमिकल का असर खत्म नहीं होता. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा मात्रा में आम न खाएं. कम मात्रा में ये केमिकल आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना ज्यादा मात्रा में होने पर पहुंचा सकता है.

वजन बढ़ाए

एक मध्‍यम आकार के आम में 135 कैलोरीज पाई जाती है. बहुत ज्‍यादा आम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप बिल्कुल आम न खाएं. आम कम मात्रा में खाएं. जब आम खाएं तो ध्यान रखें कि डायट में ज्यादा कैलोरी वाली कोई और चीज न हो.

गले की परेशानी

आम के सिर के पास एक तरह का तरल पदार्थ निकलता है. अगर आप खाने से पहले इसे अच्छी तरीके से साफ नहीं करते, तो ये आपके गले में चला जाता है और परेशानी पैदा करता है. इससे खराश से लेकर गले में दर्द व सूजन तक भी हो सकती है.

फोड़े-फुंसी और दाने होना

जैसा कि यहां पहले ही बताया गया है, आम की तासीर गर्म होती है. इसे ज्यादा खाने से लोगों के चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्से पर फोड़े-फुंसी या दाने निकल सकते हैं. इसलिए आम खाएं तो जरूर लेकिन सीमित मात्रा में.

-------------------------------------------------------------------------------------------

गठिया और साइनस में नुकसान

ऐसे लोग जिन्‍हें गठिया और साइनस है उन्‍हें आम थोड़े कम खाने चाहिए. कच्‍चे या पके दोंनो ही तरह के आमों के सेवन से आपकी तकलीफ और ज्‍यादा बढ़ सकती है.

ब्लड शुगर लेवल बढ़ाए

आम में काफी मात्रा में नैचुरल शुहर होती है. वैसे तो नैचुरल शुगर शरीर के लिए अच्छी है लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में आम खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर काफी बढ़ सकता है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को आम खाते हुए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए.

पेट की समस्‍या

ज्‍यादा आम खाने से और खासतौर पर अधपका आम खाने से पेट पर सीधा असर पड़ सकता है और पेट खराब हो सकता है. इसके अलावा, आम की गर्माहट भी आपका पेट खराब कर सकती है. थोड़ा आम खाएंगे तो आपका हाजमा अच्छा होगा.

---------------------------------------------------------------------------------------------------