IMD Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिवाली पर इन जिलों में बरसेंगे बादल

देशभर से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से देश में अन्य हिस्सों में मौसम ठंडा होने लगा है।

दक्षिण पूर्व दिशा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल सकता है। 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो 25 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।नागालैंड मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा और झारखंड में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

23 से 27 अक्टूबर के बीच एक तरफ जहां सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए मौसम विभाग चक्रवाती तूफान की संभावना को देखते हुए पश्चिम की ओर से सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उन्हें ना जाने की अपील लगाए हुए हैं। 25 अक्टूबर तक केरल तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि दक्षिणी 223 आंतरिक कर केरल कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई। दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। दिल्ली में सुबह से गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश में दीपावली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कोहरे में बढ़ोतरी देखी जा रही है।मौसम विभाग की मानें तो 5 दिन के तापमान में तीन से चार फीसद की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने के शुरू में शुरू हो जाएगी। कई इलाकों में अभी से ही कोहरा आना शुरू हो गया है।

बिहार में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। दरअसल कई क्षेत्रों में हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है। सुबह और सूर्यास्त के समय तापमान में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। दिन में तापमान में और गिरावट की संभावना मौसम विभाग मध्य प्रदेश के मौसम अगले 24 घंटे तक रहने वाले हैं। आकाश के साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। सूर्यास्त शुरू होते ही तापमान में गिरावट दिखा जा रहा है। कोहरे की दस्तक से मौसम पड़ा हुआ है।

जमशेदपुर-झारखंड के कई क्षेत्रों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ठंड के आगमन समय से पहले हो चुकी है। रविवार को चक्रवाती तूफान का असर जमशेदपुर सहित कोल्हान और अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग के राज्य केंद्र के मुताबिक अंडमान सागर और दक्षिण अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्र और बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है।

24 अक्टूबर तक चक्रवात में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का सबसे झारखंड में देखने को मिलेगा। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 24 अक्टूबर को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि 26 अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। पूरे भारत में हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper