Sunday, April 26, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया

प्रयागराज । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया । इस मौके पर संगम घाट पहुंचे श्रद्धालुओं से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए ओम बिरला ने देशवासियों के कल्याण की कामना की। संगम में स्नान के बाद ओम बिरला ने कहा, महाकुंभ समरसता और समभाव का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक एकता का संदेश देता है।ओम बिरला ने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत उदाहरण बताया, जो हमारे देश की आस्था और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

संगम घाट पर श्रद्धालुओं से मिलते हुए ओम बिरला ने महाकुंभ के महत्व पर जोर दिया और इसे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में वर्णित किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------