MP-दिल्ली में कोहरे के आसार; यहां ठंड पकड़ेगी रफ्तार; इस सप्ताह कैसा रहेगा देश का मौसम

Weekly Weather Report: दक्षिण में बारिश तो उत्तर में ठंडक का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावनाएं नहीं हैं। वहीं, इस सप्ताह राजधानी दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई हिस्से कोहरे की चादर में ढंके रहेंगे। इधर, तमिलनाडु, केरल समेत कुछ राज्यों को भी फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।

कहां कैसा मौसम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। यहां आने वाले 7 दिनों में कोहरा रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस पूरे सप्ताह भोपाल कोहरे की चादर में होगा।

दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्लीवासियों की सुबह कोहरे की चादर के साथ होने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को जानकारी दी थी कि बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। तापमान को लेकर विभाग का कहना था इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावनाएं कम हैं।

उत्तर प्रदेश में भी 14 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। गुरुवार को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। राजधानी लखनऊ में पूरे सप्ताह कोहरे का कहर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 14 दिसंबर सो 20 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। यहां 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच बादल छाए रहने की संभावनाएं हैं।

बारिश भी है
IMD ने संभावनाएं जताई हैं कि तमिनाडु मं 15 से 17 दिसंबर, केरल और माहे में 16 से 18 दिसंबर, लक्षद्वीप में 17-18 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही जम्मू-कश्मीर-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भी कुछ स्थानों पर 16 और 17 दिसंबर को बारिश या बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper