Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती पर ज्ञानस्थली कॉलेज में प्रतियोगिताओं की धूम, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

गोंडा: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में 7 अगस्त 2026 को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाली महाविद्यालय की संस्थापिका श्रद्धेय डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत और समस्त स्टाफ ने डॉ. कृष्णा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता, राखी निर्माण प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी और हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गईं। छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने लिया हिस्सा

सबसे पहले मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फातिमा ने प्रथम, बुशरा इस्माइल ने द्वितीय और आर्या तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। श्रद्धा गंगवार और आलिशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह और कंचनलता पाण्डेय शामिल रहीं।

राखी निर्माण में कशिश रॉय ने हासिल किया पहला स्थान

इसके बाद राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कशिश रॉय ने प्रथम, संजना जैसवाल ने द्वितीय और जारा अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीमा वर्मा और अर्चना चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

राखी निर्माण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनु उपाध्याय, सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा और सुषमा सिंह शामिल रहीं।

एकल गायन में माही त्रिपाठी अव्वल

एकल गायन प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माही त्रिपाठी ने प्रथम, अंशिका कौशल ने द्वितीय और सौम्या सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सिमरन शुक्ला और ईशा श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

एकल गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में किरण पाण्डेय, वर्तिका श्रीवास्तव और मानवेंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे।

हिंदी काव्य पाठ में निहारिका, अंग्रेजी में आस्था दिवेदी प्रथम

कार्यक्रम के अंतिम चरण में अंग्रेजी और हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 9 छात्राओं ने हिस्सा लिया। हिंदी काव्य पाठ में निहारिका ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और संज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी काव्य पाठ में आस्था दिवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. हरप्रीत कौर और हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अमिता श्रीवास्तव शामिल रहीं।

विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार से किया सम्मानित

सभी प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव और व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशु त्रिपाठी, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. विमला, डॉ. कुमकुम सिंह, हिमांशी मिश्रा, सुवेन्दु वर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, समता धनकानी सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------