Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा को व्यवसाय प्रबंधन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बरेली,07 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा को व्यवसाय प्रबंधन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया । यह नियुक्ति दिनांक 6 जुलाई, 2026 से प्रभावी हुई है।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षक समुदाय ने इस नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रोफेसर शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है तथा विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------