रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट (व्यवसाय प्रबंधन विभाग) द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन

बरेली,25अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट (व्यवसाय प्रबंधन विभाग) द्वारा कल ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का अत्यंत गरिमामयी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आस्था, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संगम के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में हुआ। अपने संदेश में प्रो. सिंह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और पुनरुत्थान का प्रतीक है।

फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट की हेड एवं डीन प्रो. (डॉ.) तूलिका सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति के अदम्य साहस से परिचित कराना है। उन्होंने विभाग की शैक्षणिक और सांस्कृतिक सक्रियता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षा विभाग के डॉ. प्रेमपाल सिंह (नोडल अधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सोमनाथ की महिमा और राष्ट्र के गौरव के बीच के अंतर्संबंधों को विस्तार से समझाया।इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री वैशाली विश्वकर्मा, डॉ. ऋचा, डॉ. सुनील, श्री बाल प्रताप, नेहा कठेरिया और मेघा जोशी ने अपना सक्रिय योगदान दिया। इन सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों, जैसे दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
