Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एसआरएमएस सीईटीआर में मंगलवार को दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन का समापन

बरेली, 09 सितम्बर। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग, टैक्नोलाजी एण्ड रिसर्च (एसआरएमएस सीईटीआर) में आयोजित दो दिवसीय साइबर हैक हैकाथॉन का मंगलवार को समापन हुआ। सीईटी स्थित न्यू सेमिनार हाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हैकाथॉन की कंवीनर डा.मानवी मिश्रा ने इवेंट को सफल बताया और पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैकाथॉन में देश भर से कुल 50 टीमों ने भाग लिया, जिनमें पिलानी और गाजियाबाद जैसे शहरों की टीमों के साथ बरेली स्थित शैक्षणिक संस्थानों की 50 टीमों ने भी हिस्सा लिया। इसमें कोड क्रैक और सिक्योर थीम के तहत सभी टीमों ने इसमें वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा की चुनौतियों पर अपना प्रेजेंटेशन दिया और सिक्योरिटी बेस्ड समाधान दिए। इस दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की प्रैक्टिकल जानकारी भी हासिल हुई। हैकाथान में एसआरएमएस सीईटी की टीम कोड रेड को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। टीम को 21000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। सीईटीआर की टीम साइलेंट शेल और टीम कंट्रोल अंडर स्कोर सी अंडर स्कोर वी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान के लिए टीम साइलेंट शेल को 15000 रुपये और तीसरे स्थान के लिए टीम कंट्रोल अंडर स्कोर सी अंडर स्कोर वी को 11000 रुपये का ईनाम मिला। सीईटी की टीम बाइटरश और सीईटीआर एवं सीईटी की संयुक्त टीम कोड नोवा को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। जिसके लिए दोनों टीमों को 5000-5000 रुपये प्रदान किए गए। हैकाथान के कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार मौर्या ने सभी अतिथियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सीईटीआर की असिस्टेंट प्रोफेसर इमाना अजरम ने किया। इस अवसर पर जीसीएस काउन्सिल के निदेशक विशाल गौड़, जीसीएस काउन्सिल के सीएमओ उदित नारायण गौड़, स्किल स्पर्धा के डायरेक्टर इफाम हुसैन जैदी, साइबर एक्सपर्ट एचसीएस टेक्नोलाजी अर्जुन कालरा, एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल प्रो. प्रभाकर गुप्ता, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा.अनुज कुमार एसआरएमएस सीईटीआर के डीन डा. शैलेश सक्सेना, एसआरएमएस ट्रस्ट के अन्य महाविद्यालयों के डीन छात्र कल्याण, प्राक्टर, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------