Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण

बरेली,06जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय ,बरेली में कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगामी 7 जून 2026 को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने के ऐतिहासिक अवसर पर 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियां तथा जन सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करते हुए एक समेकित अभियान संचालित किया जाना है, इसी के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार संपूर्ण प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा फलदार पौधों का रोपण विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग वाटिका में किया गया ।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि आज हम ऐसे समय में विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं जब पर्यावरण संरक्षण एक विकल्प नहीं बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है ।यह दिन हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण करता है और यह दिन केवल जागरूकता का नहीं बल्कि संकल्प और कार्यवाही का भी दिन है कि हम अपने जीवन में ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाए जो पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समेकित जन- कल्याण तथा जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एक पेड़ मां के नाम अभियान को प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का संदेश अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक है कि जिस प्रकार हमारी मां हमें जीवन प्रेम और संरक्षण प्रदान करती है ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवन दाहिनी ऑक्सीजन छाया पर और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय केवल ज्ञान के केंद्र नहीं होते बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के केंद्र भी होते हैं। हमें अपने परिसर को हरित , स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना है तो हम सभी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए । उसकी नियमित देखभाल करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह आपके द्वारा लगाया गया पौधा एक पौधा नहीं होगा बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा।

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का परिसर प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार,परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह प्रो. एसके पांडे,प्रो. संजय मिश्रा, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय,डॉ. अजय यादव, डॉ.अतुल कटियार, डॉ.नवीन बालियां, श्री सुधांशु आदि ने उपस्थित रहे तथा वृक्षारोपण भी किया ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------