Sunday, March 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर पुलिस लाइन में एकता दौड़ का आयोजन

सोनभद्र, दिनांक 31 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर पुलिस लाइन चुर्क में 05 किमी की मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एकता दौड़ (UNITY RUN) का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) श्री कालू सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया । 05 किमी की मीनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए दौड़ लगायी गयी ।

रवीन्द्र केसरी सोनभद्र

---------------------------------------------------------------------------------------------------