Vastu Tips: घर और आफिस में लगायें मनी प्लांट का पौधा, नहीं होगी धन की कमी
Vastu Tips: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे हम आर्थिक मनी के रूप से भी जानते हैं। कहते हैं कि मनी प्लांट जितना हरा, घना और फैलताहै उतना ही व्यक्ति का धन बढ़ता जाता है। इसके अलावा मनी प्लांट घर में लगाने से घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती।
मनी प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है। बता दें कि इस पौधे को गलत दिशा या तरीके से लगाने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। ज्योतिष की मानें तो मनी प्लांट के पौधे को चुराकर लगाने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती। मान्यता है कि ही यह भी माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा हरा-भरा होता है, वहां पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है
ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट तो धन आकर्षित करने वाला पौधा माना है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को घर में लगाने के कई लाभ बताए हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है और घर में समृद्धि बनी रहती है। मनी प्लांट जितना हरा, घना और फैलता जाता है उतना ही व्यक्ति का धन बढ़ता है। हालांकि, मनी प्लांट सिर्फ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि, इसमें सिर्फ एक वस्तु रख दी जाए तो आदमी को जीवन में कभी भी धन ध्यान की कोई कमी नहीं होती है।
कुबेर की दिशा है उत्तर दिशा
ज्योतिष की मानें तो मनी प्लांट को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है। इसके अलावा पूर्व दिशा भी काफी शुभ फलदायी होती है।
गुरुवार को पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेट कर बांधें
अक्सर देखेने में ये भी आया है कि मनी प्लांट लगाने के बाद भी आदमी को धन धान्य का शुभ फल नहीं मिल पाता, जितना की वह चाहता है। इसलिए मनी प्लांट में गुरुवार के दिन पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेट कर बांध दें तो ऐसा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। बता दें कि ऐसा करने से आप पर शुक्र ग्रह की कृपा भी बनी रहेगी और धीरे धीरे आप देखें की आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होने लगेगी।
चने क दाल में भगवान विष्णु को अर्पित करें एक पत्ता
विद्वावों की मानें तो गुरुवार के दिन हरे रंग के बोतल में गुरुवार के दिन मनी प्लांट के पौधा लगाकर अपने घर के किसी कमरे में उत्तर दिशा में रखें और हर गुरुवार के दिन इसका पानी बदलें और उसमें हल्दी जरूर डाल दें। ऐसा करने से धन धान्य की कमी तो दूर होगी। मनी प्लांट के पत्ते पर चने की दाल और गुड़ लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और बाद में इसे गाय को खिला दें। कम से कम ऐसा आपको 21 गुरुवार तक करना है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा भी होगी। साथ ही आपको धन धान्य में वृद्धि होगी।