कायस्थ समाज को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी, विजय कुमार लाल बने कायस्थ समन्वय समिति के समन्वयक

लखनऊ: विश्व कायस्थ संस्थान ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए विजय कुमार लाल को कायस्थ समन्वय समिति का समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्व कायस्थ संस्थान के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार द्वारा की गई है। नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने विजय कुमार लाल को शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति के बाद विजय कुमार लाल ने विश्व कायस्थ संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
कायस्थ समाज को संगठित करने का लिया संकल्प
विजय कुमार लाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विश्व कायस्थ संस्थान के अंतर्गत प्रदेश की सभी कायस्थ संस्थाओं को एकजुट किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में समन्वय और एकता को मजबूत करते हुए कायस्थ समाज को “सत्यम शिवम सुंदरम” के आदर्शों पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

नियुक्ति पर कई पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
विजय कुमार लाल की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच के संरक्षक ओ.पी. वर्मा, समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच की राष्ट्रीय महिला सचिव अधिवक्ता अपराजिता श्रीवास्तव, समतावादी कायस्थ मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा, प्रदेश महासचिव चित्रांश मनीष, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, अधिवक्ता अमित सिन्हा, राजीव अस्थाना, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, मुकेश चंद्र खरे, अंकित श्रीवास्तव और श्रीमती शालनी सक्सेना सहित अनेक लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
