प्रयागराज में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के प्रयागराज अथवा उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में आने से भारतीय जनता पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी चारों वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और भाजपा निरंतर जनता के विश्वास के बल पर आगे बढ़ रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनका व्यापक और सकारात्मक परिणाम पूरे देश और प्रदेश में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है और भाजपा चुनाव दर चुनाव नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
श्री मौर्य ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले अपना कार्यक्रम स्थगित किया था। अब यदि वे आ रहे हैं तो यह उनका राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी अनेक बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ा। पूरे प्रयागराज जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर रहा है और चुनावी परिणाम इसका प्रमाण हैं।
-------------------------------------------------------------------------------------------
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दों का अभाव है। जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा की जाने वाली अनर्गल एवं अमर्यादित बयानबाज़ी का उत्तर जनता स्वयं लोकतांत्रिक तरीके से देती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और जनसेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा आगामी समय में भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को पहले की तरह मिलता रहेगा।

