विदेश

दरिंदगी की हद! महिला की हत्या कर दिल निकाला, पकाकर परिवार को खिलाया,इसके बाद जो हुआ वो जान हिल जाएंगे

अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में शख्स को पांच बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हालांकि उसने जो जुर्म किया है उसके लिए ये सजा भी काफी नहीं हैं। हैवानियत की हद पार करने वाले इंसान का नाम हैं लॉरेंस पॉल एंडरसन। एंडरसन ने एक महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसका दिल काटकर शरीर से निकाला। फिर मृत महिला के दिल को अपने परिवार को खिलाने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपनी फैमिली को भी मौत के घाट उतार दिया। जिसमें एक चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल थी।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट की मानें तो 44 साल का लॉरेंस पॉल पहले से एक अपराधी रहा है। वो पहले भी जेल जा चुका था। साल 2021 में वो ओक्लाहोमा के गवर्नर और जेल पैरोल बोर्ड की गलती से जेल से छूट गया था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। जेल से बाहर निकलने के एक सप्ताह बाद ही उसने एक महिला की हत्या कर दी। फिर चाकू से काटकर उसके शरीर से दिल निकाल लिया। जिस महिला को उसने मारा था उसका नाम एंड्रिया ब्लेंकशिप था। हालांकि उसने उसकी हत्या क्यों कि ये पता नहीं चला। लेकिन हत्या के बाद उसका दिल निकालकर हैवान अपने चाचा-चाची के घर ले आया। यहां उसने दिल को आलू के साथ पकाया। फिर फैमिली को खिलाने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपने चाचा लियोन पाई जिनकी उम्र 67 साल थी उनको चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

हैवान यहीं नहीं रूका वो 4 साल की पोती केओस येट्स को भी चाकू से गोद डाला। इसके बाद उसने अपनी चाची और फैमिली के दूसरे को लोगों को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इसे जघन्य अपराध मानते हुए पांच आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। वहीं, चाची और फैमिली के अन्य सदस्य ने एंडरसन को जेल से छोड़ने के लिए ओक्लाहोमा के गवर्नर और जेल पैरोल बोर्ड के खिलाफ मामला दायर किया है। बता दें कि एंडरसन को ड्रग मामले में 20 साल की सजा पहले सुनाई गई थी। वो तीन साल जेल में गुजारे थे। लेकिन उसे तीव्रता के अपराध वाले लोगों को एक मौका देते हुए रिहा कर दिया गया था।

---------------------------------------------------------------------------------------------------