Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, जानें कितना रहा तापमान, अगले 48 घंटे के मौसम को लेकर भी बड़ी अपडेट

मेरठ। जिले में सर्दी अपना पूरा कहर बरपा रही है। यहाँ तक कि जिले का तापमान नैनीताल से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे जिले में कैसा मौसम रहेगा इसे लेकर बड़ी अपडेट दी है।

रविवार को मेरठ में सर्दी नैनीताल से भी ज्यादा दिखी। सुबह से ही ठंड का असर रहा। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ने से लोग छुट्टी के दिन घरों में ही कैद रहे।

दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया, जबकि नैनीताल का रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है।