शिक्षक वो शिल्पकार है जो देश का भविष्य गढ़ता है – प्रोफेसर जितेंद्र सिंह

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के ललिता सभागार में सेवानिवृत हो चुके शिक्षकों एवं नव आगंतुक शिक्षकों के सम्मान हेतु आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कहा उन्होंने यह भी कहा शिक्षक केवल किताबों के पन्ने नहीं पढ़ाते बल्कि जीवन जीने की कला सिखाते हैं और देश का भविष्य तैयार करते हैं l इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक प्रो. बी पी सिंह, प्रो. शिव शरण शुक्ला, प्रो. राजीव अग्रवाल , प्रो. आर.बी. एस. बघेल, प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्रा ,प्रो. जे बी पाल एवं नव आगंतुक शिक्षक प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ माला सिंह, डॉ सुनील कुमार तिवारी एवं महाविद्यालय से स्थानांतरण लेकर जाने वाले डॉ अच्युत शुक्ला जी का भव्य स्वागत माल्यार्पण डायरी ,पेन एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया l शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शास्त्रीश्री सम्मान देकर भी सम्मानित किया गया l शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला एवं सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा शिक्षक ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है l कार्यक्रम में सशक्त एवं सफल मंच संचालन डॉ. परवेज आलम ने किया l शिक्षक संघ मंत्री डॉ. अवधेश वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री विवेक प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. वंदना भारतीय, सदस्य प्रो. शशि बाला, मनीष शर्मा एवं मनीष मोदनवाल का सहयोग सराहनीय रहा l उक्त सम्मान समारोह में पूर्व मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रi , मुख्य नियंता प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर अभय श्रीवास्तव ,प्रो. मंसाराम वर्मा,प्रो श्रीनिवासा राव, प्रो. जय शंकर तिवारी ,डॉ नीरज यादव, डॉ चमन कौर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे

-------------------------------------------------------------------------------------------

