उत्तर प्रदेश

डीएम ने ग्राम प्रेमराजपुर में धान फसल की उपज का लिया जायजा

रायबरेली 21 अक्टूबर, 2023। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में तहसील सदर के वि0खं0 राही के ग्राम प्रेमराजपुर के कृषि क्षेत्र में धान की उपज का जायजा लेने के लिए खेतों में क्राप कटिंग करवाकर व धान को तौलकर संभावित उत्पादन का आकलन किया गया ताकि औसत निकाला जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि उत्पादन से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने धान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी किसानों से वार्ता की। उन्होंने फसल बीमा योजना आदि अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी पूछा। उन्होंने तहसीलदार सदर से कहा कि चौपाल लगाकर किसानों से संवाद स्थापित कर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper