Wednesday, June 17, 2026
Latest:
राज्य

दिल्ली-NCR और चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली: वीरवार दोपहर को दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से 213 किमी नीचे था। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदानों में आ गए। दफ्तरों और घरों में पड़ा साजो सामान हिलने लगा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------