महेश्वरी महिला संगठन की बैठक में दिखी महिलाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

गोण्डा: शनिवार रात रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में महेश्वरी महिला संगठन, गोण्डा की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की प्रथम कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आपसी समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ से पहुंचीं पदाधिकारी
कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रेखा सोमानी, प्रदेश सचिव श्रीमती मनीषा चोला, श्रीमती शशि नेवर, श्रीमती सीमा लड्ढा, श्रीमती भारती करवा और श्रीमती ममता राठी समेत वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ से आए संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह
-------------------------------------------------------------------------------------------
बैठक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशी दरगढ़, मंत्री श्रीमती भावना सोमानी, अध्यक्ष श्रीमती प्रीति डागा, श्रीमती शोभना, श्रेया, सरिता, पुष्पा सोमानी, सीमा, लक्ष्मी सोमानी, हिमांगी, रजनी, सुमित्रा और चंचल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

