Friday, September 25, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

बरेली, 24 सितम्बर। मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के क्रम में राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजश्री ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन पीलीभीत रोड आज एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन विधानसभा नवाबगंज में किया गया। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 55 टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन मा0 विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, ब्लाक प्रमुख नवाबगंज प्रतिनिधि, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, सहायक निदेशक(सेवायोजन) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बी0वी0एस0 सेंगर, राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल के कर कमलों द्वारा मॉ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।
इस वृहद रोजगार मेले में कुल 55 विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 2150 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमें से 684 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त रोजगार मेले में माननीय सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार तथा मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य द्वारा रोजगार मेले में नियुक्ति वितरण समारोह में सहभागिता की गई।
इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधि द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 11 चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं दी साथ ही इस रोजगार मेले में रोजगार की दिशा में योगदान हेतु सेवायोजन कार्यालय एवं राजश्री संस्थान का आभार व्यक्त किया गया।
जिलाधिकारी ने रोजगार मेले में आए अभ्यर्थियों से वार्ता की तथा और कहा कि सफलता पाने के लिए लगन तथा मेहनत की आवश्यकता है आप अपना लक्ष्य निर्धारित करके प्रयास करें और सफलता अवश्य आपको प्राप्त होगी। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के एच0आर0 प्रतिनिधि से वार्ता की और तथा रोजगार मेले का भ्रमण भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता आत्मनिर्भर बनने की है। छात्र-छात्राओं को अपनी स्किल का विकास करने का सुझाव दिया गया, जिससे उनको उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त हो सके।
सहायक निदेशक(सेवायोजन) द्वारा बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप विधानसभा वार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आगे भी इसी तरह से विधानसभावार रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा।
उक्त रोजगार मेले में बी0एल0 एग्रो बरेली, जस्ट डायल वाडीलाल बरेली, गंगाशील हास्पिटल बरेली, याजाकी, एकेसी0वर्ड, एकेसी0 मोटर्स, सिद्धी इन्फोटेक, एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट, बालाजी एक्शन, जे0के0 टायर, मोटोरोला, टीमलीज, रिलायंस जियो पेटीएम, वोल्टास, पुखराज हेल्थ केयर आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक(प्रशि0/शिक्षु0) बरेली मंडल राम राज यादव, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सी0बी0 गंज शिव कुमार, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मदन पाल तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनूप दुबे, हरपाल, सैयद जहीर हुसैन, आशीष कुमार मिश्रा, अनिल पाठक, सोमनाथ सिंह, बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------