अप्रैल में ही लू के थपेड़े शुरु, अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट; दिल्ली- UP में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली (New Delhi)। अप्रैल महीने (month of april)की शुरुआत में गर्मी(Heat) ने अपना ट्रेलर (trailer)दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (weather department)का अनुमान है कि अप्रैल महीने में ही राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में 20 दिन लू चलेगी। अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बाद 100 ट्रैफिक सिग्नलों को 12 बजे से 4 बजे तक बंद करने का ऐलान किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों में स्कूलों के समय पर बदलाव हुआ है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन हीट वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों से थोड़ी राहत की खबर है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है।

अप्रैल महीने से ही भारत के कई राज्यों को भयानक हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। जून तक पूरे देश का करीब 85% हिस्सा आग में झुलसेगा। पिछली साल यह आंकड़ा 60% था। कर्नाटक में हीट वेव की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है। राजधानी बेंगलुरु के लोगों को पानी के संकट के बीच भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, जो 2016 के बाद से अधिकतम है।

अगले कुछ दिन हीटवेव

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान का स्तर बढ़ेगा। बेंगलुरु सिटी, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, तुमकुर और मैसूर क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। उत्तरी कर्नाटक क्षेत्रों – बागलकोट, कलबुर्गी, विजयपुरा, कोप्पला और गडग में – अगले तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि बेंगलुरु में 8 या 9 अप्रैल तक हल्की बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

अहमदाबाद में ट्रैफिक सिग्नल बंद, स्कूलों की टाइमिंग बदली

गुजरात के कई शहरों में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित शिक्षण समिति ने 425 स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर की शिफ्ट को भी सुबह बुलाया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 100 ट्रैफिक सिग्नलों को चार घंटे के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। पुलिस के मुताबिक, लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सिग्नल नहीं चलेंगे। यानी लोगों को सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट आयी और सामान्य गतिविधियां बाधित हुई। आज भी मौसम ठंडा रहने की संभावना है।

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा है कि 4 अप्रैल के लिए यूपी के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो कल से मौसम बदलने की संभावना है। अगले पांच दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि आज मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में गर्मी के साथ रात में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper