इन 5 भारतीय क्रिकेटरों पर लगी बड़ी बोली, पहले नंबर पर रहीं स्मृति मंधाना, यहां देखे…

महिला आईपीएल 2023 की नीलामी में खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बरसात होती हुई देखने को मिलीं। बेस प्राइस भले ही 50 लाख तक के सीमित हों, लेकिन कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने मोटी रकम बहाने में कोई संकोच नहीं किया। कुल 24 ऐसी महिला क्रिकेटर्स थीं, जिनका बेस प्राइस 50 लाख था। वहीं भारतीय क्रिकेटरों ने भी इतना बेस प्राइस रखते हुए करोड़ से ज्यादा की बोली हासिल करने में सफलता पाई। विस्फोटक ओपनर स्मृति मंधाना सबसे बड़ी बोली हासिल करने वाली रहीं। आइए जानें उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर सबसे ज्यादा बोली लगी-

मंधाना सबसे बड़ी बोली हासिल करने वाली खिलाड़ी रहीं। बेंगुलरु ने सबसे बड़ी 3.40 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले स्मृति 1 से 1.50 करोड़ में बिकने की संभावना थी। अभी तक उन्होंने 112 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 108 इनिंग्स में 2651 रन बनाए हैं जिसमें 86 के हाइएस्ट और 27.33 की औसत के साथ कुल 2651 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक लगाए हैं। गौर हो कि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में स्मृति नहीं खेल पाई थी क्योंकि उनकी उंगली पर चोट लग गई थी जिसका उन्हें काफी मलाल भी रहा।

स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा को लखनऊ वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा है। दिप्ती को खरीदने के लिए मुंबई, दिल्ली ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में लखनऊ बाजी मार गया। दिप्ती मजबूत आलराउंडर मानी जाती हैं। वह गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं। वह टीम इंडिया की लीड बॉलर के तौर पर उभरी हैं। उन्होंने टी20 के 88 मैच में 97 विकेट लिए हैं। साथ ही बल्ले से 914 रन बनाए हैं।

22 वर्षीय जेमिमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल किया। जेमिमा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिनके पास अंत में बड़े हिट मारने का हुनर है। जेमिमा ने 75 टी20 मैचों में 112.74 की स्ट्राइक रेट और 29.71 की औसत से 1,575 रन बनाए हैं. लिहाजा, दिल्ली ने यही देख उनके ऊपर बड़ा दांव खेला है।

दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार बल्लेबाज शैफाली वर्मा पर बड़ा दांव खेला है और 2 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा है। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का नेतृत्व किया था और टीम को खिताब भी दिलाया। साथ ही टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं। शैफाली वर्मा ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1264 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.78 रहा है जबकि हाइएस्ट स्कोर 73 है। शैफाली के नाम टी20 इंटरनेशनल में 5 अर्धशतक भी हैं।

इसके अलाव विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोस भी करोड़ से ज्यादा की रकम पाने में सफल हुईं। उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 90 लाख रूपए में खरीदा। रिचा को खरीदने के लिए दिल्ली टीम ने शुरू से ही दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा आलराउंडर पूरा वेस्त्राकर भी 1 करोड़ 90 लाख में बिकीं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper