उत्तर प्रदेश

एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा शासकीय विद्यालय खम्हरिया के छात्राओं को किया गया साइकल का वितरण

विंध्यनगर, एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना जहां देश के विकास हेतु विद्युत उत्पादन में अग्रणी संस्था है वहीं नैगम सामाजिक दायित्व के तहत शासकीय विद्यालय के छात्राओं के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । इसी क्रम में विंध्याचल परियोजना द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया के कुल 38 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर सभी बच्चियाँ बहुत उत्साहित हुई।
साइकल वितरण का मुख्य उदेश्य बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पढ़ाई करने और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना है।
इस अवसर पर सायकल का वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी(विंध्य चिकित्सालय)श्री बी सी चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन)श्री स्नेहाशीष भट्टाचार्या, आफिसर(सीएसआर) श्री जपनजोत सिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण व अभिभावक की उपस्थित में किया गया।
एनटीपीसी विंध्याचल नैगम सामाजिक दायित्व द्वारा साइकल पाकर विद्यालय की छात्रायेँ काफी प्रसन्न दिखीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी बच्चियों के अभिभावक द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये आभार प्रकट किया गया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

रवीन्द्र केसरी

---------------------------------------------------------------------------------------------------