मनोरंजन

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, महीनेभर में कमा लेती हैं इतनी मोटी रकम…

‘बिग बॉस’ ओटीटी से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद सिनेमा जगत में अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अक्सर अपने आउटफिट्स और बोल्डनेस की वजह से लोगों का दिमाग खराब कर देती हैं और इसी वजह से वह हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन यह भी सच है कि अभिनेत्री को लोगों द्वारा मिल रही आलोचनाओं से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी लाइफ को बिंदास जी रही हैं। इस बीच कई बार उर्फी की कमाई पर सवाल उठे हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

उर्फी जावेद को आज के समय में हर कोई बोल्डनेस की वजह से जानता है लेकिन अभिनेत्री ने दर्जन भर से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। वह ‘दुर्गा’, ‘सात फेरों की हेराफेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान ‘बिग बॉस’ से ही मिली है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

उर्फी जावेद की कमाई को लेकर हर बार सवाल उठता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की उर्फी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और वह हर महीने लाखों में कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं और वह हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की कमाई करती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ के आसपास है।

उर्फी का जन्म लखनऊ में हुआ है लेकिन अब वह मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके पास Jeep Compass SUV है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उर्फी अक्सर अपनी इस कार के साथ स्पॉट होती रहती हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------