गहरे समुद्र पर बसा है दुनिया का 1300 साल पुराना गांव, रहते है 8500 लोग

नई दिल्ली: दुनिया में कई चीजें हैं जो अपने-आप में ही विशेष महत्व रखती हैं। इसी के साथ वे अपनी विशेषता या विचित्रता के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक गाँव के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने घरों के लिए जाना जाता हैं। क्योंकि इस गाँव में सभी घर गहरे समुद्र में बने हुए हैं और ये घर समुद्र में तैरते रहते हैं। गहरे समुद्र पर बसा यह दुनिया का एकमात्र गांव है। हम बात कर रहे हैं चीन के निंगडे शहर की। जहाँ एक ऐसी बस्ती है जहां सारे घर समुद्र पर तैरते हैं। तो आइये जनते हैं इस गाँव के बारे में।

गहरे समुद्र पर बसा यह दुनिया का एकमात्र गांव है। 1300 साल पुराने इस गांव में करीब 8500 लोग रहते हैं। यहां रहने वाले सभी लोगा मछुआरे हैं और उन्हें टांका कहा जाता है चीन में कई सौ साल पहले टांका जाति के लोग मौजूदा शासकों के अत्याचारों से त्रस्त होकर समुद्र किनारे आ गए थे। दक्षिण पूर्व चीन में इन मछुआरों का परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहा है। समुद्री मछुआरों की यह बस्ती फुजियान राज्य में दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में तैर रही हैं। उन्हें जिप्सीज ऑफ द सी भी कहा जाता है। ये लोग न तो किनारे पर आते हैं और न ही समुद्र के बाहर बसे लोगों से कोई रिश्ता जोड़ते हैं।

चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। उस समय टांका जनजाति समूह के लोग युद्ध से बचने के लिए समुद्र में अपनी नावों में रहने लगे थे। तभी से इन्हें जिप्सीज ऑन द सी कहा जाने लगा। वे कभी कबार ही जमीन पर आते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper