जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची: झारखंड में बर्ड फ्लू (: Bird flu) फैला हुआ है। इसको लेकर मीडिया में कई खबरें चल रहीं हैं। इसी बीच यहां के स्वास्थ्य मंत्री का एक बेतुका बयान आया है। उन्होंने कहा कि जब जब बर्ड फ्लू फैला है तब तब मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है। उनके इस बयान की अब खाफी चर्चा हो रही है। मीडिया को दिए गए बयान में उन्होंने तब बात कही। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) ने कहा कि बर्ड फ्लू के कुछ मामले समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाश में आए हैं। पशुपालन मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे और यथा उचित कार्रवाई करेंगे। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है। जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है।

होली से पहले झारखंड में बर्ड फ्लू का कहर बरपा है। बोकारो के बाद रांची में मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू (Avian Influenza) की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। एक हफ्ते पहले बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण मुर्गियों की मौत हुई थी। पता चला कि यहां बर्ड फ्लू फैला हुआ है। इसके बाद अब रांची में इसकी पुष्टि हुई है।

झारखंड पशुपालन निदेशालय की ओर से जानकारी दी गई है कि रांची के जेल मोड़ में कुछ मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री के सैंपल भोपाल स्थित रांष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे, जिसमें एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।केंद्र की ओर से राज्य सरकार को संक्रमित इलाके की निगरानी और संक्रमित पोल्ट्री तक आम आदमी की पहुंच को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पक्षियों को नष्ट करने, मृत पक्षियों के निपटान समेत सुरक्षा के सभी उपाय करने के लिए कहा गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper