नई दिल्ली: जैसा की हम सब जानते है आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स में से एक है। जी हां आधार कार्ड हर नागरिक के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। भारत में इंसान को अपनी पहचान बताने के लिए आधार कार्ड आवश्यक है। आधार कार्ड सभी सरकारी कामों के लिए सबसे पहले जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी लेनी हो, लगभग हर जगह आधार नंबर की मांग की जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कई तरह के आधार कार्ड मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है ब्लू आधार कार्ड है। जी हां चौंक गए न? लेकिन ऐसा आधार कार्ड वास्तव में है जिसके बारे में शायद बेहद कम लोग जानते है। क्या आपने कभी नीला आधार कार्ड देखा है? क्या आपको पता है कि नीला आधार कार्ड क्या है और इसे कौन प्राप्त कर सकता है? आइए यहां जानते है इन सभी सवालों के जवाब

क्या है ब्लू आधार

जानकारी हो कि साल 2018 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बच्चों के लिए आधार कार्ड सुविधा शुरू की। इसे बाल आधार या ब्लू आधार कहा जाता है। इसे ब्लू आधार कार्ड कहा जाता है क्योंकि यह नीले रंग में आता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्लू आधार कार्ड 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसे आप 5 साल बाद अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते है इस ब्लू आधार कार्ड के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से…

बायोमेट्रिक्स की जरूरत नहीं

दरअसल ये ब्लू आधार सामान्य आधार से थोड़ा अलग है क्योकि ब्लू आधार बनवाने के लिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है। आपको बता दें कि बच्चों के आधार को उनके यूआईडी, उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की पहचान के आधार पर बनाया किया जाता है, लेकिन बच्चों के 5 साल की उम्र के बाद बायोमेट्रिक्स अपडेट करना होगा।

जानें क्या है नीला आधार कार्ड

2018 में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बच्चों के लिए आधार कार्ड सुविधा शुरू की। इसे बाल आधार या नीला आधार कहा जाता है. इसे नीला आधार कार्ड कहा जाता है क्योंकि यह नीले रंग में आता है। नीला आधार कार्ड 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसे आप 5 साल बाद अपडेट कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक्स की कोई जरूरत नहीं

नीला आधार सामान्य आधार से थोड़ा अलग है। नीला आधार बनवाने के लिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है। बच्चों के आधार को उनके यूआईडी, उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की पहचान के आधार पर संसाधित किया जाता है। इन बच्चों को 5 और 15 साल की उम्र होने पर अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट करना होगा।

ब्लू आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • आधार कार्ड पंजीकरण विकल्प चुनें।
  • बच्चे का नाम, माता-पिता/अभिभावक का फ़ोन नंबर और आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
  • अब आधार अपॉइंटमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • निकटतम नामांकन केंद्र पर जाएं और अपॉइंटमेंट लें।
  • अपने आधार, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, संदर्भ संख्या के साथ आधार केंद्र पर जाएं।
  • उस जगह पर आपको आधार मिल जाएगा।
  • इसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा। इससे आप ट्रैक कर सकते हैं।