Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिला कार्यक्रम अधिकारी के ऊपर मुकदमा दर्ज करने के लिए पंचायती राज विभाग व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय विकास भवन मे किया प्रदर्शन

गोंडा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में एकत्रित होकर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मां बहन की गाली दी गई जिसकी जानकारी मिलने पर पंचायती राज विभाग के नाराज कर्मचारियों ने आज सुबह धीरे-धीरे विकास भवन मुख्यालय पहुंचकर हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया धीरे-धीरे दोपहर तक जनपद के सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जमुना प्रसाद मंत्री नौशाद पूर्व अध्यक्ष अजीत गुप्ता सभी संगठनों के पदाधिकारी कर्मचारी एकत्रित होकर विकास भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गोंडा से मिलकर वार्ता की गई और उनको ज्ञापन सोपा गया जिसमें कहा गया कि संविधान में किसी भी व्यक्ति को गाली देने का अधिकार नहीं है जब तक जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा मौखिक रूप से उपस्थित होकर माफी नहीं मांगी जाती है तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा उत्तर प्रदेश पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ कल रविवार को तरबगंज की विधायक प्रेम नारायण पांडे जी को जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला जिला संप्रेक्षा ग्राम रूप वर्मा जिला प्रचार मंत्री फूलराज महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता कश्यप महामंत्री रामरती देवी मंडल महामंत्री सफीकुल निशा पूनम सिंह अनीता प्रजापति चंद्रावती देवी ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला अतुल तिवारी लाला पासवान धर्मेंद्र पांडे अभिमन्यु कुमार पंकज रवि गोस्वामी हरेंद्र सिंह जितेंद्र तिवारी प्रदीप वर्मा राम सजीवन तिवारी रघुनाथ मौर्य सनीराम कनौजिया जुबेर अहमद अनंतराम वर्मा जबीउल्लाह सिद्दीकी धर्मेंद्र वर्मा हरीश मिश्रा सतीश चंद्र त्रिवेदी सहित हजारों कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------