Friday, July 17, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

दर्दनाक हादसा : सिलेंडर से घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 3 बच्चे और उनके माता पिता शामिल हैं। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया है। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों का उचित इलाज कराएं। घटना जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट की है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले घर में रखे सिलेंडर में लगी। जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------