Friday, July 31, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेश

दहेज के लिए हैवान बना पति, चलती वाशिंग मशीन में पत्‍नी का डाल दिया हाथ, कटी उंगलियां

आगरा: रकाबगंज की रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दो लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने चलती वाशिंग मशीन में उसका हाथ डाल दिया। उसकी उंगलियां कट गई। शारीरिक उत्पीड़न कर घर से भगा दिया।

ईदगाह क्षेत्र की रहने वाली महिला का निकाह 2006 में झांसी के नवाबाद के रहने वाले नासिर अहमद से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटा पैदा होने पर उसे बीमारी हो गई तो इलाज कराने से इंकार कर दिया। पति ने शारीरिक उत्पीड़न किया। चलती वाशिंग मशीन में उसका दाहिना हाथ डाल दिया।उसके हाथों की उंगलियां कट गई।

20 मार्च 2023 को उसे घर से भगा दिया। पीड़िता आसपास के लोगों से उधार मांग कर मायके आई। पीड़िता की शिकायत पर रकाबगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------